25.9 C
Dehradun, IN
October 17, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

खंडवा पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, बदला लेने के लिए दोस्त ने ही युवक को उतार दिया था मौत के घाट

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक युवक की सिर कुचली लाश मिली थी। घटना बोरधड़ क्षेत्र की थी आपको बता दें खंडवा पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, आरोपी मृतक युवक का दोस्त है और उसने ही हत्या की घटना को अंजाम दिया था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पानी की मोटर चोरी को लेकर विवाद था और आरोपी को युवक ने पीट दिया था। जिसके बाद बदला लेने के लिए आरोपी ने अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, आपको बता दें कि 8 जुलाई को प्रतीक्षालय के पास एक युवक का शव मिला था और उसका सिर पत्थर से कुचल दिया गया था। मृतक का नाम सेवल था और वह ओंकारेश्वर में झूला पुल के पास फुल प्रसाद की दुकान लगाता था। इस मामले में पुलिस ने सेवल के दोस्त राकेश को पकड़ लिया है। राकेश से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि 3 महीने पहले कंप्रेसर की मोटर की चोरी का उस पर आरोप लगा था।

उस के बाद सेवल ने राकेश के साथ मारपीट कर दी थी। राकेश इस बात का बदला लेना चाहता था और उसने 7 जुलाई की रात को सेवल को शराब पार्टी के लिए बुलाया, दोनों शराब पार्टी करने के लिए निकल गए और रास्ते में ही दोनों ने शराब पी और पुनासा सनावद रोड़ स्थित यात्री प्रतीक्षालय पर बैठ गए यहां पर राकेश ने अपने दोस्त के पत्थर से सर को कुचल कर हत्या कर दी।

Related posts

बेखाैफ हो गई बंदरों की टोली… फ्रिज खोलकर खा लेते हैं केले और मूंगफली

Uttarakhand Loksabha

पीथमपुर की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में फैला धुंए का गुब्बार

Uttarakhand Loksabha

इंदौर सीट पर नोटा का नया रिकार्ड, मिले इतने लाख वोट

Uttarakhand Loksabha