26.2 C
Dehradun, IN
July 14, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेशशिक्षा

शिक्षा घोटालों के विरोध में कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस ने सोमवार की सुबह नीट पेपर कांड, नर्सिंग, पटवारी सहित अन्य शिक्षा घोटालों को लेकर जिलाधीश कार्यालय पर प्रदर्शन किया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा देवेंद्र शर्मा व ग्रामीण अध्यक्ष प्रभुदयाल जौहरे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। प्रदर्शन में कांग्रेसी 100 की संख्या को भी पार नहीं कर पाये।

प्रदेश कांग्रेस से आये निर्देश पर कांग्रेसी सुबह अलकापुरी चौराहे पर जमा हुए। यहां से कांग्रेस ने पटवारी, नर्सिंग घोटाले सहित अन्य शिक्षा घोटालों से जुड़ी तख्तियांं हाथों में लेकर पैदल मार्च किया।प्रदर्शनकारियों को जिलाधीश कार्यालय के प्रवेश द्वार पर रोक दिया गया। कांग्रेसियों ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री लाखन सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील शर्मा, अमर सिंह माहौर, मीनू परिहार, राजेंद्र नाती,वीर सिंह तोमर, महाराज सिंह पटेल, अवधेश कौरव सहित काफी संख्या में कांग्रेसी मौूजद थे

Related posts

छात्रावास अधीक्षक पर छात्र के गुप्तांग पर मारने का आरोप, 7 किमी पैदल चलकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जताया विरोध

Uttarakhand Loksabha

सुरक्षा के घेरे में 70 साल पुराना चंबल पुल, 24 घंटे तैनात रहते हैं जवान, भारी वाहनों पर लगा प्रतिबंध

Uttarakhand Loksabha

अंधविश्वास ने ली बच्‍ची की जान, निमोनिया के चलते पहले गर्म सरिए से दागा फिर किया था भर्ती, संक्रमण फैलने से मौत

Uttarakhand Loksabha