27.2 C
Dehradun, IN
September 2, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

अशोकनगर में मंदिर के महंत को सोते समय सांप ने काटा, इलाज के दौरान हुई दर्दनाक मौत

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में मोहरी रोड़ पर मंदिर के महंत को सोते समय सांप ने काट लिया। तत्काल उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया यहां पर इलाज के दौरान मंदिर के महंत की मौत हो गई। परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया है। यह घटना रविवार की है आपको बता दें कि मृतक का नाम जितेंद्र गिरी था।

 जितेंद्र ने खुद को सांप के काटने की जानकारी परिजनों को दी थी। तत्काल उनको जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। लेकिन यहां पर रविवार की शाम को इलाज के दौरान उनकी दर्दनाक मौत हो गई। आपको बता दें की बारिश के समय पर सांपों का निकलना आम बात है।

 ज्यादातर सांप जहरीले नहीं होते लेकिन सांपों की कुछ प्रजातियां काफी जहरीली होती हैं। बारिश के दिनों में सांप के बिलों में पानी भर जाता है, जिससे उमस वाली गर्मी से सांप बेचैन होकर बाहर आ जाते हैं।

Related posts

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं आज से, कई पेपर के दिन बदले

Uttarakhand Loksabha

इंदौर के जिला अस्पताल पहुंचे उपमुख्यमंत्री, निरीक्षण कर निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

Uttarakhand Loksabha

हालत गंभीर.. और बाबा से झाड़-फूंक करा रही थी गर्भवती, परिवार भी अड़ा, आखिरकार स्वास्थ्य अमले ने बचा ली जान

Uttarakhand Loksabha