27.2 C
Dehradun, IN
September 2, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

‘जिन लोगो ने कार सेवकों पर गोलियां चलाई है वो संविधान की बात करते है’, डॉ नरोत्तम मिश्रा ने विपक्ष पर साधा निशाना

भोपाल :‘देशभर में भाजपा आज आपातकाल की बरसी को काला दिवस के रूप में मना रही है। इसी कड़ी में भाजपा ने आपातकाल के बरसी पर मीसाबंदियों के सम्मान के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया। मीसाबंदी अपने परिवारजनों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने आपातकाल के काले दिनों को याद करते हुए हवा में काले गुब्बारे छोड़ मिसाबंदियों का सम्मान किया है। भाजपा की तरफ से काले कपड़े पर काला दिवस लिख एवं काली पट्टी बांध कर हवा में काले गुब्बारे छोड़ कर काले दिवस का विरोध किया गया। सम्मान पाने के बाद मीसाबंदियो ने कहा कि, कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ व अहंकार में देश पर आपातकाल थोपकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को हत्या कर दी गई।

डॉ नरोत्तम मिश्रा ने विपक्ष पर साधा निशाना

मीसाबंदियों के सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान डॉ नरोत्तम मिश्रा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि, चुनाव में विपक्ष के नेताओ का बयान था नरेंद्र मोदी जीत गए तो संघीय ढांचा खत्म कर देंगे। विपक्ष के नेता कह रहे थे 400 सीट इसलिए चाहिए क्योंकि इनको संविधान बदलना है। जिन लोगो ने कार सेवकों पर गोलियां चलाई है वो संविधान की बात करते है। डॉ मिश्रा ने ने आगे कहा कि, संविधान में सबसे ज्यादा बार संशोधन कांग्रेस ने किया। कांग्रेस ने रात दो बजे इमरजेंसी लगाई, लाइट काट दी ब्लैक आउट कर दिया गया। मीडिया में उस समय भय का वातावरण था। कांग्रेस ने अखबार नही छपने दिए। कांग्रेस ने उस समय भय डर का वातावरण देश में पैदा कर दिया था। वो लोग कल संसद में लोकतंत्र में बचाने का नारा लगा रहे थे।

पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, यह तथाकथित लोग तुष्टिकरण वाले लोग है। कन्हैया ने नारे लगाए भारत तेरे टुकड़े होंगे तो राहुल गांधी मिलने पहुंच गए। राजस्थान में एक दर्जी की हत्या हो गई लेकिन राहुल गांधी ने एक शब्द तक नहीं बोला। विपक्ष के नेता कांग्रेस शासित राज्य में कुछ हो तो चुप हो जाते है और बीजेपी शासित राज्य में कुछ हो तो सुबह से इनका ट्विटर बोलने लगता है। संकट लोकतंत्र-संविधान पर नहीं संकट कांग्रेस परिवार पर है। डॉ मिश्रा ने आगे कहा कि, यह विपक्षी नेता अपने बेटों को स्थापित करना चाहते थे और मोदी जी देश के बेटे बेटियों को स्थापित करना चाहते थे। यह संविधान की प्रति हाथ में लिए लोग खुद लोकतंत्र और संविधान के हत्यारे हैं। कांग्रेस ने बाबा साहब के संविधान को 100 बार खंडित करने की कोशिश की है।

Related posts

इंदौर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, कैलाश विजयवर्गीय का करीबी था मृतक

Uttarakhand Loksabha

ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, बहन-भाई और भांजे की दर्दनाक मौत..

Uttarakhand Loksabha

भोपाल: सड़क पर नमाज पढ़ने और लाउडस्पीकर पर कार्रवाई को लेकर मध्य प्रदेश सरकार एक बार फिर एक्शन मोड में है। इस पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस विधायक ने कहा कि सरकार व्यक्ति विशेष को परेशान कर रही है, यह अच्छी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को  सड़क पर नमाज दिख रही लेकिन बाकी चीज नहीं दिख रही है।  कांग्रेस विधायक ने कहा कि मस्जिद पर लगे लाउडस्पीकर उतारे जा रहे हैं, लेकिन शहर में डीजे बज रहे हैं उन्हें लेकर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जबकि जहां एक लाउडस्पीकर है उसे भी हटाया जा रहा है। मसूद ने कहा कि सरकार सदन में कह चुकी है कि लाउडस्पीकर पर बैन नहीं लगा है, तेज बजाने को लेकर कार्रवाई की जाएगी। लाउडस्पीकर बजाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को सब मानने को तैयार है। लेकिन नियम के तहत कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके लिए सरकार को आदेश निकालना चाहिए। सीएम मोहन को सड़क पर पढ़ी जा रही नमाज दो दिख रही है लेकिन बाकी चीजें नहीं। सरकार के ये आदेश संविधान और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कल मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा था। जिसमें उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार गृह विभाग द्वारा जारी आदेश दिनांक 13/12/2023 का हवाला देकर लाउडस्पीकर पर पूर्ण प्रतिबंध है। इस तरह का भ्रम फैलाया जा रहा है। अतः मेरा आपसे अनुरोध है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा न्याय दृष्टांत रिट पिटीशन क्रमांक 72/98 In Re Noise Pollution में पारित दिनांक 18/07/2005 में ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउड स्पीकर/डी.जे./सम्बोधन प्रणाली) को नियंत्रण करने के लिए आदेश का पालन करने हेतु सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित करें ताकि किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति उत्पन्न ना हो।

Uttarakhand Loksabha