22 C
Dehradun, IN
October 12, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा में फांसी लगाकर प्रेमी युगल ने दी जान, पुलिस मामले की जांच में जुटी..

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में युवक और युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, यह घटना बांसडोंगरी क्षेत्र की है, यहां पर महुआ के पेड़ पर दो प्रेमी युगल ने फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में मामा भांजी हैं, और विवाह में आ रही समस्या के चलते दोनों ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने तत्काल एफएसएल टीम को भी मौके पर बुला लिया गया था।

इस मामले पर तामिया पुलिस का कहना है कि महुए के पेड़ पर वीरेंद्र और सुषमा का शव पेड़ पर होने की सूचना मिली थी। तत्काल एफएसएल की टीम को बुलाया गया और शव को उतरवाया गया दोनों रिश्ते में मामा भांजी लगते हैं। प्रेम प्रसंग में सामाजिक समस्या के चलते ही दोनों ने आत्महत्या की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शवों को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।

Related posts

कार चुराने के आठ दिन बाद उसी जगह दूसरी गाड़ी चोरी करने पहुंचा चोर नहीं हो पाया कामयाब

Uttarakhand Loksabha

इंदौर में असिस्टेंट प्रोफेसर को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे एक लाख रुपये, क्राइम ब्रांच में शिकायत

Uttarakhand Loksabha

जीतू पटवारी बोले- CM के गृह जिले में हर रोज होता है एक मर्डर, बीज कंपनियों के भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठाया

Uttarakhand Loksabha