25.1 C
Dehradun, IN
August 31, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

सतवास – पुनासा के बीच मिनी ट्रक और कार में हुई जोरदार टक्कर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में आने वाले सतवास थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां पर मिनी ट्रक और कार में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी और तीनों को सतवास के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

दोनों पुरुषों की पहचान हो चुकी है, पर महिला की पहचान अभी नहीं हुई है। मृतकों की पहचान संतोष निवासी गांधीनगर और कमलेश निवासी गौरी नगर के रूप में हुई है। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है और ट्रक चालक मौके से भाग गया है।

Related posts

मंदसौर में नीमच विधायक दिलीप सिंह के वाहन की टक्कर से महिला की मौत, बाइक सवार पति व 2 बच्चे घायल

Uttarakhand Loksabha

साहब! गांव में काम हुए नहीं हैं और पंचायत सचिव ने लाखों रुपये निकाल लिए, संभाग आयुक्त से ग्रामीणों ने की शिकायत

Uttarakhand Loksabha

भिंड में खेत का सीमांकन करने पहुंची राजस्व टीम पर हमला, महिलाओं ने पटवारी का सिर फोड़ा

Uttarakhand Loksabha