28.3 C
Dehradun, IN
March 2, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
देश

डिलीवरी के दौरान ऑपरेशन थिएटर में भजन गाती महिला का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मिली कई तरह की प्रतिक्रियाएं

बच्चे को जन्म देना किसी भी महिला के लिए कोई आसान काम नहीं है। यह काफी पीड़ादायक होता है। इन सबके पता होने के बाद भी महिलाएं अपेन बच्चे को जन्म देने के लिए सब कुछ करने को तैयार हो जाती है। कई मामलों में देखा गया है कि बच्चे को जन्म देते वक्त इतनी दर्द से गुजरा पड़ता है कि उनकी चीखें सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। हाल ही में एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह ऑपरेशन थिएटर में डिलीवरी के दौरान भगवान कृष्ण का भजन गा रही है। इस अद्वितीय घटना ने लोगों का ध्यान खींचा है और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

ऑपरेशन थिएटर में भजन
वीडियो में दिखाया गया है कि महिला ऑपरेशन थिएटर में लेटी हुई है और डॉक्टर उसकी सिजेरियन-सेक्शन डिलीवरी यानी के (C section delivery) कर रहे हैं। इस दौरान महिला ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी…’ भजन गा रही है। वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है, क्योंकि आमतौर पर डिलीवरी के वक्त महिलाओं को काफी दर्द होता है, लेकिन यह महिला अपनी सुरीली आवाज में भजन गा रही है।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ लोगों ने महिला की तारीफ की और उसकी भक्ति की सराहना की। एक यूजर ने लिखा, “भगवान की भक्ति में सच में बहुत ताकत होती है। इस महिला ने इस खुशी और दर्द के वक्त भगवान को याद किया, इससे बच्चे का भविष्य उज्जवल होगा।”

आलोचना भी मिली
वहीं, कुछ लोगों ने ऑपरेशन थिएटर में वीडियो रिकॉर्ड करने पर आपत्ति जताई। एक यूजर ने लिखा, “ऑपरेशन थिएटर में इस तरह की रील क्यों बनाई जा रही है? रील बनाने की दीवानगी इतनी भी ठीक नहीं है।”

“A Moment of goosebumps”

She literally prayed to give eternal life to the baby🥹 pic.twitter.com/ViPOSuaffS

— Fenil Kothari (@fenilkothari) June 19, 2024

महिला का धैर्य और साहस
डॉक्टरों का कहना है कि महिला का धैर्य और शांत स्वभाव देखकर वे भी हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि आमतौर पर सिजेरियन-सेक्शन के दौरान महिलाओं को काफी दर्द होता है, लेकिन यह महिला भजन गाकर अपने दर्द को भुलाने की कोशिश कर रही थी। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि मां बनना आसान नहीं है और इस दौरान महिलाओं को अपार सहनशक्ति और धैर्य की आवश्यकता होती है। महिला की भक्ति और हिम्मत ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है और यह वीडियो लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

Related posts

भारी बारिश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग मुनकटिया के पास मलबा-पत्थर आने से हुआ बाधित

Uttarakhand Loksabha

बुरका और हेलमेट पहनकर गहने की शॉप में घुसे बदमाश, चाकू से किया दुकानदार पर हमला

Uttarakhand Loksabha

Vande Bharat को बेटिकट यात्रियों ने बनाया जनरल कोच, भीड़ देख भड़क गई जनता

Uttarakhand Loksabha