25.7 C
Dehradun, IN
October 20, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

पन्ना में ईट से भरी ट्रैक्टर – ट्राली बेकाबू होकर पलटी, दो लोगों की दर्दनाक मौत, 6 घायल

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाली पन्ना – अमानगंज घाटी पर बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। ईट से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अचानक बेकाबू हुई और पलट गई, घटना सुबह 5 बजे की है। दो लोगों की दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई है। 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 5 बजे अमानगंज से छतरपुर की तरफ ईट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जा रही थी तभी पन्ना – अमानगंज की घाटी पर ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो गई, ट्रैक्टर में चालक सहित आठ लोग सवार थे। इस घटना में धर्मा सोनकर और अंकित खटीक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं मूलचंद सोनकर ,इशा सोनकर ,मिथिलेश प्रतीक्षा और रणवीर गंभीर रूप से घायल है।

मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर उनका इलाज चल रहा है, मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related posts

केंद्रीय मंत्री अमित शाह बोले- ‘इंदौर अब ग्रीन सिटी के नाम से जाना जाएगा…’, मां के नाम पर लगाया पौधाकेंद्रीय मंत्री अमित शाह बोले- ‘इंदौर अब ग्रीन सिटी के नाम से जाना जाएगा…’, मां के नाम पर लगाया पौधा

Uttarakhand Loksabha

छत्तीसगढ़ : मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के घर ED की Raid, कस्टम मिलिंग मामले में हो रही जांच

Uttarakhand Loksabha

इंदौर में 100 से ज्यादा ट्रैफिक सिग्नल का बदलेगा टाइमिंग, चौराहे क्रॉस करने में नहीं लगेगी ज्यादा देर

Uttarakhand Loksabha