19.5 C
Dehradun, IN
October 17, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
दिल्ली/NCR

मेट्रो में अंकल ने कर दिया कुछ ऐसा की बन गया लोगों का मूड, वायरल हो रहा वीडियो

नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो पिछले कुछ समय से लगातार चार्चा का विषय बनी हुई है। मेट्रो में लोग ऐसी हरकते करते हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। पिछले कुछ समय से दिल्ली मेट्रो से कई आपत्तिजनक वीडियो सामने आए हैं, कई बार यहां पर अश्लील डांस करते हुए लड़कियां दिखाई देती है, तो कई बार युवक और युवतियां भी अश्लील हरकते करते हुए नजर आते है। लेकिन इस बार हम आपको दिल्ली मेट्रो का एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसे देखकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा। दरअसल, एक अंकल का वीडियो वायरल हो रहा है, जो मेट्रो में मोहम्मद रफ़ी का गाना गा रहे है और बैठे हुए लोग उन्हें बड़े चाव से सुन भी रहे है।

अंकल ने अपनी सुरीली आवाज में इसे गाकर लोगों को खुश कर दिया। अंकल ने ‘ रंग और नूर की बारात किसे पेश करूं’ गाना इस तरीकें से गाया की ,मानो ऐसा लगा जैसे रफ़ी ही गा रहे हो। अंकल का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग जमकर अंकल की तारीफ कर रहे हैं।

1964 में रिलीज़ हुई थी फिल्म

साल 1964 में सुनील दत्त और मीना कुमारी की मूवी रिलीज़ हुई थी। जिसमें ये सैड सॉंग था। इस गाने को बिलकुल महान गायक मोहम्मद रफ़ी की तरह ही अंकल ने गाया। इसी गाने को लेकर अंकल मेट्रो के अंदर बैठकर महफ़िल लुट ली। सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम हैंडल ‘ delhi.connection ‘ नाम के हैंडल से इसे शेयर किया गया है।

Related posts

इंडिया को ढेंगा, केंद्र पर गुस्सा! नीति आयोग की बैठक से ममता ने साधा एक तीर से दो निशाना

Uttarakhand Loksabha

दिल्ली में खत्म हो जल संकट… SC ने कहा- दिल्ली-हरियाणा-हिमाचल के साथ केंद्र सरकार करे बैठक

Uttarakhand Loksabha

कहीं उमस, कहीं बारिश… दिन में छाया अंधेरा, दिल्ली-NCR में बदला मौसम; IMD का अलर्ट जारी

Uttarakhand Loksabha