19.6 C
Dehradun, IN
October 12, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

खंडवा में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में उमड़ी भीड़, रेलवे ने बढ़ाए ट्रेन के फेरे, जानिए उनकी टाइमिंग

खंडवा। ओंकारेश्वर के करीब थापना गांव में कथावाचक प्रदीप मिश्रा द्वारा शिव पुराण कथा चल रही है। इसके लिए खंडवा क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आना-जाना कर रहे हैं। श्रद्धालुओं को सुविधा हो इसके लिए खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने सेंट्रल रेलवे के जीएम आरके यादव और भुसावल डीआरएम इति पांडे को पत्र भेजकर 15 जून तक मेमू ट्रेन को नियमित चलाने की मांग की थी तथा इसके समय में परिवर्तन की मांग भी की थी, इसे रेलवे ने स्वीकृति दे दी है।

पूर्व रेल समिति सदस्य सुनील जैन और मनोज सोनी ने बताया कि कथा के समय को देखते हुए सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे ने स्वीकृति देकर इस ट्रेन के 13, 14 और 15 जून को दो फेरे परिचालन का निर्णय लिया है। 16 जून से पूर्व निर्धारित समय से संचालित रहेगी।

ओंकारेश्वर में लग रहा जाम

कथा स्थल के अलावा ओंकारेश्वर-ममलेश्वर मंदिर में भी सुबह-शाम दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को 70 हजार से अधिक श्रद्धालु ओंकारेश्व पहुंचे। मोरटक्का से ओंकारेश्वर तक मुख्य मार्ग से वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित होने से सनावद-ओंकारेश्वर मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से बार-बार जाम लग रहा है।

Related posts

कैलारस नगर पालिका अध्यक्ष की कार ने 5 साल की बच्ची को मारी टक्कर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

Uttarakhand Loksabha

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में दौलतपुर क्षेत्र में दीवार गिरने से चार लोग दब गए ,आपको बता दें कि इस हादसे में 6 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है। एक महिला और दो बच्चों को गंभीर चोट आई है उनको जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार की है प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन बच्चे अपनी दादी के साथ शादी समारोह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। धूप तेज होने के कारण तीनों बच्चे दादी के साथ कच्चे मकान के पास बैठ गए तभी अचानक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। जिसमें दादी सहित बच्चे दब गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि धूप तेज होने के कारण महिला बच्चों के साथ छांव में बैठ गई थी और इस समय ही दीवार गिर गई।  दीवार पुरानी थी जो अचानक गिरी है, इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई है। वृद्ध महिला और दो बच्चे घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। इस हादसे में दादी आरिफा बानो ,हसलीन, एंजेला घायल हुए हैं 6 वर्षीय आफरीन की मौत हो गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को ऑटो से अस्पताल पहुंचाया है।

Uttarakhand Loksabha

भोपाल में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण, 116 प्रेक्षकों की निगरानी में होगी काउंटिंग

Uttarakhand Loksabha