27.5 C
Dehradun, IN
March 2, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
उत्तरप्रदेश

जीजा ने 50 हजार में साली को बेचा, फिर खरीदार ने साथियों से करवाया गैंगरेप; बरेली में लड़की के साथ जुल्म की इंतहा

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक युवक उत्तराखंड की रहने वाली साली को अपनी प्रेम जाल में फंसा कर बरेली ले आया. बरेली में लाकर युवती को उसने 50,000 रुपए में बेच दिया. फिर युवती के खरीदार और उसके साथियों ने बारी-बारी से रेप किया. जैसे-तैसे पीड़िता आरोपियों से छुटकर मौसेरी बहन के पास पहुंची. पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत एसएसपी से की है. उसकी शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पूरा मामला उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर का है. यहां शहदौरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 23 वर्षीय युवती का आरोप है कि उसके जीजा जो कि भोजीपुरा के दीदार पट्टी के रहने वाला है, उसने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और बरेली बुलाया. लेकिन उसने शादी से इनकार कर दिया. जीजा उसे भोजीपुरा के तुलसीनगर के एक युवक के पास ले गया और उसे उसी के घर पर छोड़ दिया. जीजा ने उससे कहा कि अब यही तुम्हारा पति है.

पीड़िता ने बताई आपबीती

पीड़िता का कहना है कि जिसने उसे खरीदा था, उसे ही अपना पति मानकर उसके साथ रहने लगी. दो दिन बीतने के बाद खरीदार अपने घर कुछ और लोगों को लाया और सभी के साथ संबंध बनाने को कहा. सभी लोग शराब के नशे में थे. जब उसने इसका विरोध किया, तब उसने कहा कि जीजा से 50 हजार रुपये में खरीद कर तूझे लाया हूं. जैसा कह रहा हूं, वैसा तुझे करना होगा, नहीं तो जान से मार देंगे. फिर सभी ने उसके साथ रेप किया.

एससपी ने जांच के दिए आदेश

युवती ने बताया कि जैसे-तैसे बचकर वह मौसेरी बहन के घर पहुंची. उसने थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई भी कार्रवाई नहीं की. उसे थाने से भगा दिया गया. इसके बाद उसने एसएसपी से मामले की शिकायत की है. वहीं एससपी ने पूरे मामले का संज्ञान लेकर जांच के आदेश दिए हैं.

Related posts

नौकरी का जश्न मनाना पड़ा भारी…दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था शख्स, नाले में मिला शव

Uttarakhand Loksabha

बेटे ने हैंडपंप का हैंडल निकाला, सोते बुजुर्ग मां-बाप के सिर पर मारा, दिल दहला देगी मर्डर की कहानी

Uttarakhand Loksabha

उपचुनाव में क्या अखिलेश-राहुल की जोड़ी रहेगी बरकरार? कांग्रेस पश्चिमी UP नहीं पूर्वांचल में भी मांग रही सीट

Uttarakhand Loksabha