18.6 C
Dehradun, IN
October 19, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

पैदल पिट्ठू बैग में लेकर आ रहे थे नौ किग्रा गांजा, तीन युवक गिरफ्तार

जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में गांजा की तस्करी करते तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के कब्जे से नौ किलोग्राम मूल्य का गांजा मिला है। इसका मूल्य लगभग एक लाख 80 हजार रुपये है। मामले में क्राइम ब्रांच और गढ़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। गढ़ा थाना प्रभारी नीलेश दोहरे के अनुसार गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि को गढ़ा क्षेत्र में क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस संदिग्धों की जांच कर रही थी।

पूछताछ करते ही चकमा देकर भागने लगे

 

धनवंतरी नगर की ओर से आ रहे तीन युवकों को मेडिकल कालेज के मर्चुरी द्वार के पास रोका गया। तीनों युवक पिट्ठू बैग टांगे हुए थे। पूछताछ करते ही चकमा देकर भागने का प्रयास करने लगे। इस पर तीनों के पिट्ठू बैग खोलकर जांचे गए तो उसके अंदर गांजा रखा मिला, जिसे जब्त कर लिया गया है।

 

एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध

गांजा तस्करी के आरोपित घमापुर निवासी कैलाश चौधरी- 33 वर्ष, अधारताल कंचनपुर वर्मा आटा चक्की के पास निवासी जय यादव 26 वर्ष और कंचनपुर झिरिया मोहल्ला निवासी अनिल पटैल 34 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

 

गांजा कहां से और कैसे पाया, पूछताछ की जा रही है

 

आरोपितों को गांजा कहां से और कैसे प्राप्त किया, इसके संबंध में पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में उप निरीक्षक अनिल कुमार, प्रधान आरक्षक हिमलेश, आरक्षक शेलेंद्र, बालमुकुन्द एवं क्राइम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह, आरक्षक मुकुल गौतम की भूमिका रही।

Related posts

दमोह की व्‍यारमा नदी में मगरमच्छ का आतंक, एक बच्चे को पानी में खींच ले गया… युवक का पैर काटा

Uttarakhand Loksabha

मेडिकल कॉलेज में खड़ी 108 एंबुलेंस में अचानक लगी आग, मची अफरा तफरी..

Uttarakhand Loksabha

मनोरी गांव में डायरिया से पांच लोगों की मौत, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग बता रहा यह कारण

Uttarakhand Loksabha