25.9 C
Dehradun, IN
October 17, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

इंदौर में रातभर में हुई 10 मिमी बारिश, दोपहर बाद फिर बरस सकते हैं बादल

इंदौर। शनिवार सुबह से शहर में बादल छाए रहे। शुक्रवार रात भर बादल छाए रहने के कारण उमस व गर्मी से शहरवासी परेशान हो गए वहीं देर रात शहर में गरज चमक के साथ हुई हल्की बारिश से तापमान में कमी आई। शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे तक एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर 10.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। बारिश के असर से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को यह न्यूनतम तापमान 28.1 सामान्य से तीन डिग्री अधिक था वहीं शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम था।

इस तरह शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को न्यूनतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट देखने को मिली। ग़ौरतलब है कि शुक्रवार को दिन में सूरज की तपिश ने शहरवासियों को गर्मी से परेशान किया और पारा एक सप्ताह बाद 40 डिग्री के पार पहुंचा था।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को शहर में बादल छाएंगे, वहीं तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। गौरतलब है कि शुक्रवार को शाम चार बजे बाद शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। वहीं हवाएँ 55 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली थी।

इंदौर में आज भी तेज हवाएं चलने के आसार हैं। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक़ एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में सक्रिय हैं। वहीं ऊपरी हवा का चक्रवात उत्तर प्रदेश सहित तीन स्थानों पर सक्रिय है।

इस वजह से अरब सागर से आ रही नमी के कारण प्री मानसून सीजन की वर्षा की गतिविधिया दिखाई दे रही हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 14 जून के बाद इंदौर में मानसून के आगमन की संभावना हैं।

 

शुक्रवार को 40 डिग्री पर पहुंचा पारा

 

 

 

शुक्रवार को सूरज की तपिश ने तेज गर्मी का अहसास करवाया। करीब एक सप्ताह बाद पारा फिर से 40 डिग्री पार पहुंचा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर में बादल भी छाए रहे। बादलों के कारण रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को इंदौर में न्यूनतम 28.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।

 

सड़कों पर भरा पानी

 

 

 

देर रात से चल रही बारिश से कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Related posts

मोहन कैबिनेट से इस्तीफा दे सकते हैं नागर सिंह चौहान ! अटकलों के बीच बंगले पर लगा भाजपा नेताओं का जमावड़ा

Uttarakhand Loksabha

नेपाल से बेंगलुरु जा रही बस सागर में हादसे का शिकार, 10 नेपाली यात्री घायल

Uttarakhand Loksabha

पूर्व CM दिग्विजय सिंह का ऐलान, MP के हर थाने में सुंदर कांड और बकरीद दोनों मनाएंगे

Uttarakhand Loksabha