31.6 C
Dehradun, IN
April 17, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

भोपाल में जीत का जश्न हुआ शुरू, कार्यकर्ताओं ने लगाए भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के होर्डिंग..

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के जीत का जश्न शुरू हो गया है। कार्यकर्ताओं ने आलोक शर्मा के होर्डिंग भी लगा दिए हैं। भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा की ऐतिहासिक जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। आपको बता दें कि भोपाल के रेत घाट पर हवा में भगवा बैलून भी लहरा रहा है।

भाजपा कार्यालय पर पहुंच रहे हैं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता …

वहीं लड्डू और मिठाइयां भी बनना शुरू हो गई हैं। भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा को लोग बधाई देने भी पहुंचने लगे हैं। भोपाल के भाजपा कार्यालय में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंच गए हैं और एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें की मध्य प्रदेश में भाजपा सभी 29 सीटों पर आगे चल रही है।

शुरुआती रूझान में भोपाल , इंदौर और गुना टीकमगढ़ ,मंदसौर समेत भाजपा सभी 29 सीटों पर आगे है इंदौर गुना और बालाघाट में भाजपा की लीड 2 लाख पार कर गई है। वहीं अगर बात करें भिंड और ग्वालियर की तो यहां पर कांग्रेस भाजपा के वोटों में अंतर कम है। यहां पर कांटे की टक्कर मानी जा रही है। राजगढ़ में भाजपा प्रत्याशी से पीछे चल रहे कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने दो जगह काउंटिंग रुकवा दी थी।

Related posts

तीन साल से सिर्फ नर्मदा जल का सेवन करने वाले दादा गुरु की साधना पर स्वास्थ्य विभाग करेगा शोध, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया यह ट्ट

Uttarakhand Loksabha

10 वर्ष की बच्‍ची के साथ हैवानियत, आरोपित गिरफ्तार

Uttarakhand Loksabha

इंदौर में युवक ने पारिवारिक कारणों के चलते अपनी पत्नी को वीडियो कॉल कर लगाई फांसी

Uttarakhand Loksabha