17.1 C
Dehradun, IN
October 17, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

फटाफट लोन लेने से पहले सौ बार सोचना, युवक ने इसके लिए एप इंस्टाल किया तो मोबाइल हो गया हैक

 इंदौर। सायबर अपराधियों ने फटाफट लोन का झांसा देकर युवक का फोन हैक कर लिया। आरोपितों ने गैलरी से फोटो निकाल कर युवक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जांच में पता चला कि ठगों ने पाकिस्तान के नंबरों का उपयोग किया है। एडिशनल डीसीपी जोन-1 आलोक शर्मा के मुताबिक छीपा बाखल निवासी फैजान के पास काल आया था। इसमें कहा बगैर आइडी, अनुबंध के लोन मिलेगा।

आरोपितों ने प्ले स्टोर से लोन एप तो इंस्टाल करवा दी पर फैजान ने लोन नहीं लिया। कुछ देर बाद काल आया और कहा चार हजार का लोन स्वीकृत किया है व ब्याज सहित छह हजार मांगे। फैजान द्वारा लोन न लेने और न चुकाने का कहा तो आरोपितों ने कहा उसके अश्लील फोटो जारी कर दिए जाएंगे। आरोपितों ने फैजान की पत्नी व भाई को एडिट कर अश्लील बनाए फोटो वाट्सएप पर भेज दिए।

 

Related posts

सिंधिया के बेटे महाआर्यमन के साथ 12 लाख की ठगी, जानिए पूरा मामला

Uttarakhand Loksabha

पेंशन प्रकरण बनाने के नाम पर क्‍लर्क ने मांगी 7 हजार रुपए की रिश्‍वत, लोकायुक्‍त ने पकड़ा

Uttarakhand Loksabha

मध्य प्रदेश के 40 जिलों में मानव रहित एआइ चेक पोस्ट लगाएगी सरकार, खदानों का ड्रोन से होगा सर्वे

Uttarakhand Loksabha