27.2 C
Dehradun, IN
September 2, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

बागेश्वर सरकार के भाई शालीग्राम ने महिलाओं से घर में घुसकर की मारपीट, 4 के खिलाफ मामला दर्ज

बागेश्वर धाम के पीठाधीरेश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई शालीग्राम एक बार फिर विवादों में हैं। आरोप है कि उन्होंने अपने साथियों के साथ एक महिला के घर में घुसकर मारपीट की और घर की महिलाओं को पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने शालीग्राम समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि शालिग्राम व तीन लोगों पर मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, जीतू तिवारी नाम के शख्स के घर में घुसकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालीग्राम और उसके गुर्गों ने हमला कर दिया। शालीग्राम नशे में धुत था और उसके साथियों के हाथों में लाठी, डंडे थे।

वह साथियों के साथ पंडित जगत तिवारी के घर में दिनदहाड़े घुसकर गाली गलौज करने लगे। परिवार के लोगों ने विरोध किया तो पिटाई कर दी। उनके साथ आए लोग पूरे परिवार पर टूट पड़े। घर में मौजूद परिवार के 16 सदस्य घायल हुए हैं।

बमीठा थाना के निरीक्षक पुष्पक शर्मा ने बताया कि शालिग्राम व तीन लोगों पर मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वीडियो से अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

Related posts

अमरवाड़ा उपचुनाव परिणाम के बाद मोहन कैबिनेट के मंत्रियों को दिया जाएगा जिलों का प्रभार

Uttarakhand Loksabha

मप्र में आदिवासियों ने फिर जताया भाजपा पर भरोसा

Uttarakhand Loksabha

उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

Uttarakhand Loksabha