32.9 C
Dehradun, IN
June 13, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

कुएं में नहाने गए दो सगे भाई डूबे, हुई मौत ,गांव में पसरा मातम…

 मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बमीठा थाना क्षेत्र के राजगढ़ पंचायत का में दो सगे भाईयों की कुंए में डूबने से मौत हुई है। इससे पहले चंदला और बमीठा थाना क्षेत्र में डूबने के कारण सगे भाईयों की मौतें हो चुकी हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों का घटना के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजगढ़ पंचायत के ग्राम नादिया बेहर निवासी राम सिंह गौड़ का 15 वर्षीय पुत्र सुजान सिंह और 12 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र सिंह कुछ अन्य बच्चों के साथ गांव के एक अद्र्धनिर्मित कुंए में नहाने गया था।

जितेंद्र को बचाने गया सुजान भी पानी में डूब गया 

जितेंद्र सिंह अचानक पानी में डूब गया जिसे बचाने के लिए सुजान सिंह गया था और वह भी डूब गया। अन्य बच्चों ने भागकर गांव वालों को जानकारी दी। लेकिन जब तक गांव के लोग पहुंचे तब तक दोनों भाईयों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद बमीठा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकाल कर पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

सगे भाइयों की मौत के बाद गांव में पसरा मातम 

सगे भाईयों की मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली वैसे ही पूरे गांव में मातम का माहौल निर्मित हो गया। घटना के बाद से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों नाबालिग मृतक आदिवासी परिवार के थे। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजनगर स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

Related posts

मध्य प्रदेश में एक जून को वरुण कपूर, उसके बाद चार और एडीजी बनेंगे स्पेशल डीजी

Uttarakhand Loksabha

चिता के सामने अखाड़े का प्रदर्शन… शिष्‍यों ने अपने गुरु को अनोखे अंदाज में दी विदाई

Uttarakhand Loksabha

खरगोन में बच्चों के साथ तालाब में नहाने गया पिता पानी में डूबा, हुई मौत

Uttarakhand Loksabha