16.9 C
Dehradun, IN
October 17, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

इंदौर में एक परिवार इच्छा मृत्यु की कर रहा मांग, जानिए क्या है पूरा मामला…

एक तरफ मुख्यमंत्री मोहन यादव जहां भूमाफियाओं पर सख्त कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ इंदौर के पास महू गांव में रहने वाला एक परिवार भू माफिया से इतना ज्यादा पीड़ित हो गया कि उन्होंने इंदौर के रीगल तिराहे पर हाथ में तख्ती लेकर राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग की है।

इंदौर के पास महू गांव में रहने वाले शर्मा दंपति ने बताया कि महू के रॉयल टाउन क्षेत्र में उन्होंने एक घर लिया था लेकिन बिल्डरों द्वारा आपसी विवाद के कारण घर को तोड़ दिया गया। इस वजह से उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में उन्होंने महू में एसडीएम और इंदौर में कलेक्टर को भी शिकायत दर्ज की लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई।

महू के थाना प्रभारी कुलदीप पर महिला ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत दर्ज करने पर भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। आज उनका परिवार बिखर गया है और वह सड़क पर आ गए हैं। थक हार कर शर्मा दंपति ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि उन्हें न्याय मिले और न्याय नहीं मिलता है तो राष्ट्रपति से उन्होंने इच्छा मृत्यु की मांग की है।

Related posts

वाहन ओवरटेक करने के विवाद में हुई थी युवक की हत्‍या, घटना के दो घंटे बाद पांच आरोपित गिरफ्तार

Uttarakhand Loksabha

कार की मांग ने ले ली नवविवाहिता की जान, पुलिस ने सास व पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Uttarakhand Loksabha

मंडला संसदीय क्षेत्र में फग्गन सिंह कुलस्ते और ओंकार सिंह मरकाम के बीच रोचक मुकाबला

Uttarakhand Loksabha