19.5 C
Dehradun, IN
October 17, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

आगर के मोती सागर तालाब में खोदाई के दौरान निकले लाखों रुपये के गले हुए नोट

आगर मालवा। आगर-मालवा जिला मुख्यालय पर स्थित मोती सागर तालाब में खोदाई के दौरान बुधवार सुबह लाखों रुपए निकले। यह सभी नोट पानी में गलकर खराब हो चुके हैं। सूचना मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और रुपए को लेकर कोतवाली थाने पर ले जाया गया जहां पर आगे की जांच की जाएगी।

बता दें कि आगर नगर पालिका द्वारा मोती सागर के सौंदर्यीकरण और गहरी करण को लेकर खोदाई करवाई जा रही है। खोदाई के दौरान तालाब के नाव घाट पर झाड़ियां हटाई जा रही थी, जहां पर उपस्थित बच्चों को सबसे पहले यह रुपए दिखाई दिए। जिसके बाद वहां पर मौजूद मजदूरों द्वारा रुपए मिलने की सूचना नगर पालिका प्रशासन को दी गई।

Related posts

सिलिकॉन सिटी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो छात्र, दोनों की मौत

Uttarakhand Loksabha

बस में हुई थी दोस्ती, नशीली दवा पिलाकर किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल

Uttarakhand Loksabha

इंदौर में 500 शिक्षकों ने बड़ा पद लेने से कर दिया इनकार, माध्यमिक शिक्षक बनाने के लिए हुई थी काउंसलिंग

Uttarakhand Loksabha