17.1 C
Dehradun, IN
October 17, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

दुष्कर्म के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, जवाबी कार्रवाई ने पुलिस ने की फायरिंग

भिंड पुलिस ने आज दुष्कर्म के फरार आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर किया। जहां मजदूर की बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गोली मार दी। पुलिस की गोली लगने से दुष्कर्म का आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे गोहद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने सुबह 5 बजे हिमालय फैक्ट्री से इंडियन ऑयल फैक्ट्री की तरफ जाते रास्ते पर आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर किया। बताया जा रहा है कि बीते दिनों आरोपी ने घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म पीड़िता घर में अकेली थी, मौका देख पड़ोसी आरोपी ने घर में घुसकर जबरन युवती के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद घटना के बारे में किसी को भी बताए जानें पर जान से मार देने की धमकी दी थी। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

वहीं घटना के बाद भिंड पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए SDOP सौरव कुमार को कड़ी कार्यवाही किए जाने के लिए निर्देशित किया था। SDOP सौरव कुमार के निर्देशन में मालनपुर थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा दबिश दिए जानें पर आरोपी और पुलिस के बीच फायरिंग हुई। जवाबी फायरिंग में थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय ने आरोपी को गोली मारी। पुलिस ने सुबह 5 बजे हिमालय फैक्ट्री से इंडियन ऑयल फैक्ट्री की तरफ जानें रास्ते पर शॉर्ट एनकाउंटर किया।

Related posts

मंडप में बहन की शादी हो रही थी, बाहर कमर और पैर में चाकू मारकर भाई की हत्‍या

Uttarakhand Loksabha

क्‍या आप जानते हैं नौतपा के फायदे, नहीं तो पढ़ें पूरी खबर

Uttarakhand Loksabha

रेलवे ट्रैक पर घायल हुए बाघ शावक, उपचार के लिए चली एक डिब्बे की विशेष ट्रेन

Uttarakhand Loksabha