34.8 C
Dehradun, IN
April 17, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

इंदौर में परीक्षा भवन से पकड़ाए दो मुन्नाभाई, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा शुरू की गई रुक जाना नहीं योजना की परीक्षा के दौरान दूसरे स्कूल के नाबालिग छात्र छात्रा को बैठकर परीक्षा देने का मामला सामने आया है। पूरी घटना इंदौर शहर के बड़ा गणपति स्थित शासकीय शारदा कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल की है। प्राचार्य की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।

आपको बता दे माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा 10वीं 12वीं में फेल होने वाले छात्र छात्राओं के लिए रुक जाना नहीं योजना पास होने के लिए सरकार लेकर आई है, जिसकी परीक्षाएं चल रही है। मल्हारगंज थाना क्षेत्र स्थित शासकीय शारदा कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल में 10वीं विज्ञान का पेपर चल रहा था। इसी दौरान छात्र पर शक होने पर पर्यवेक्षक ने छात्र को साइन और फोटो मिलाने के बहाने बुलाया था जिसके बाद यहां पूरा फर्जीवाड़ा सामने आया था। स्कूल प्राचार्य ने तत्काल एक्शन लेते हुए पुलिस को सूचना देकर पांच लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई थी।

वही पुलिस प्रवक्ता राजेश दंडोतिया ने बताया कि शासकीय शारदा कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल की प्राचार्य सीमा जैन ने बताया था कि जो परीक्षार्थी फेल हो जाते हैं, उनके लिए शासन की योजना है। ओपन एग्जामिनेशन या रुक जाना नहीं योजनाएं चलाई जा रही है, रुक जाना नहीं योजना के राहत 549 छात्र छात्राएं की परीक्षा हो रही थी। इसी दौरान एक इंग्लिश और विज्ञान के दो छात्र के रोल नंबर और फोटो चेक करने पर ओरिजनल छात्र नहीं पाए गए थे। स्कूल प्राचार्य की शिकायत पर दोनों छात्र और एक टीचर सहित बच्चों को लाने वाले पति पत्नी सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पांचों को आरोपी बनाया गया है।

Related posts

चेहरे पर पॉलिथीन बांधकर मुंह में डाल ली नाइट्रोजन गैस की पाइप ,सुसाइड का ऐसा तरीका सुनकर हिल जाएंगे आप

Uttarakhand Loksabha

जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो कलेक्टोरेट में महिला ने पेट्रोल पिया

Uttarakhand Loksabha

खंडवा में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में उमड़ी भीड़, रेलवे ने बढ़ाए ट्रेन के फेरे, जानिए उनकी टाइमिंग

Uttarakhand Loksabha