24.2 C
Dehradun, IN
August 29, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

सौतेले पिता की दरिंदगी, 12 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म ,प्रेग्नेंट होने पर हैवानियत का हुआ खुलासा…

श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में बड़ौदा थाना क्षेत्र में 12 साल की बच्ची के साथ सौतेले पिता द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है, बच्ची की मां थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ने बच्ची के साथ 5 महीना में कई बार रेप किया है और उसको जान से मारने की धमकी भी देता था। डर के कारण बच्ची किसी के सामने मुंह नहीं खोल सकी।

एक दिन अचानक बच्ची के पेट में दर्द हुआ और जब उसकी जांच कराई गई तो वह प्रेग्नेंट निकली, आपको बता दें कि आरोपी की पत्नी की 3 साल पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद उसने दूसरी शादी की थी और महिला समेत उसकी तीन बेटियों को स्वीकार करते हुए पालन पोषण करने का भरोसा दिलाया था।

बच्ची की मां का कहना है कि सब कुछ ठीक चल रहा था। तीन दिन पहले उनकी बेटी के अचानक पेट में बहुत तेज दर्द हुआ उसके बाद जब डॉक्टर पर बच्ची को दिखाया गया था उसके प्रेग्नेंट होने की बात पता चली इसके बाद पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसको जेल भी भेज दिया गया है।

Related posts

बारिश के बाद फैल रहा वायरल, अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या

Uttarakhand Loksabha

छिंदवाड़ा की जनता ने जो विदाई दी मैं स्वीकार करता हूं- स्टेज भर भावुक हुए कमलनाथ, सुनकर रो पड़े कार्यकर्ता

Uttarakhand Loksabha

इंदौर में रातभर में हुई 10 मिमी बारिश, दोपहर बाद फिर बरस सकते हैं बादल

Uttarakhand Loksabha