15.1 C
Dehradun, IN
October 18, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

इंदौर के श्रद्धालु लुधियाना में हादसे का शिकार, दो की मौत, चार धाम की यात्रा के लिए निकला था परिवार

 समराला के नजदीक गांव चेहलां में बुधवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस हाईवे पर खड़े ट्राले से टकरा गई। हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली मीनाक्षी (51) और सरोज बाला (54) के रूप में हुई है।

ऋषभ ने बताया कि वे लोग इंदौर के रहने वाले हैं। बस में सवार सभी लोग किसान परिवार से संबंध रखते हैं। सभी धार्मिक तीर्थ स्थलों की यात्रा करने के लिए टूरिस्ट बस में निकले थे। वे केदारनाथ धाम की यात्रा करने के बाद मंगलवार रात को हरिद्वार से अमृतसर के लिए चले थे।

ग्रामीणों ने वाहन से बाहर निकाला

 

बुधवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे जब वे लुधियाना पहुंचे तो चेहलां गांव के पास हाईवे पर खड़े खराब ट्राले से बस टकरा गई। इसके बाद बस में मौजूद लोग चिल्लाने लग गए। हादसे के तुंरत बाद बाद आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने खून से लथपथ श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस व अन्य वाहनों की मदद से उन्हें समराला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने मीनाक्षी और सरोज बाला को मृत घोषित कर दिया।

Related posts

भिंड में सास की पीट-पीटकर हत्या करने वाली बहू, बेटा और नाती गिरफ्तार

Uttarakhand Loksabha

होटल में बना रहे थे ब्रांडेड कंपनी के नकली शैंपू, यूपी के 4 युवक रतलाम से गिरफ्तार

Uttarakhand Loksabha

एमबीए के एग्जाम का पेपर लीक करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा ,पूछताछ में हुए कई खुलासे..

Uttarakhand Loksabha