16.9 C
Dehradun, IN
October 17, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्ड

बिजली कर्मी की करंट से मौत

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर में बिजली रिपेयरिंग करने के दौरान करंट लग जाने से एक युवक की मौत हो गई। घटना से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार जगतपुरा गली नम्बर 5 निवासी जितेन्द्र कुमार पुत्र रामजन प्रसाद लाइनमैन के साथ बिजली का काम करता था। बुधवार की सुबह जगतपुरा निवासी कोमिल प्रसाद पुत्र प्रीतम के घर बिजली ठीक करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक हुई घटना से वहां मौजूद लोगों में हड़कम्प मच गया। जानकारी मिलने पर जितेन्द्र के परिजन भी मौके पर आ पहुंचे और उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जितेन्द्र को मृत षोषित कर दिया। जितेन्द्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

बाइट- राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक रुद्रपुर

बाइट- मनोज कत्याल, एसपी सिटी रुद्रपुर

Related posts

चार धाम यात्रा 2025 का आगाज: मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश में किया शुभारंभ, सुचारु यात्रा के लिए प्रशासन की तैयारियाँ पूरी

Uttarakhand Loksabha

कंगाल पाकिस्तान में पैसों की बरसात, कराची में रिकॉर्ड बना रहा शेयर बाजार?

Uttarakhand Loksabha

राष्ट्रीय राजमार्ग 309 पौड़ी श्रीनगर लगातार वाहन दुर्घटनाओं को दे रहा निमंत्रण

Uttarakhand Loksabha

Leave a Comment