27.2 C
Dehradun, IN
July 17, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

विधानसभा सचिवालय चलाने में नाकाम विधानसभाध्यक्ष दें इस्तीफा: जनसंघर्ष मोर्चा

अधिकारी चला रहे सचिवालय को मनमर्जी से !

न पत्रों का पता न रजिस्टर्ड डाक का पता ! 

आयोग भी लगा रहा अधिकारियों को फटकार !

विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जिस तरह से विधानसभा सचिवालय चल रहा है, ऐसा प्रतीत होता है की पूरा सचिवालय ही लावारिश हो गया है ! विधानसभाध्यक्ष ऋतु खंडूरी अधिकारियों पर नियंत्रण रखने में नाकाम हो चुकी हैं, जिसका फायदा उठाकर अधिकारी जनभावना/ जन सरोकार से जुड़े पत्रों को कूड़े का ढेर बना रहे हैं  कई मामलों में मा.सूचना आयोग भी विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों को फटकार लगा चुका है कि अपनी कार्य प्रणाली को सुधारें, लेकिन विधानसभाध्यक्ष की अनुभवहीनता एवं नकारापन अधिकारियों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है !

विधानसभाध्यक्ष को जालसाजों/माफियाओं का बचाव करने से ही फुर्सत नहीं लग पा रही है

देश के इतिहास में यह पहला उदाहरण है कि उच्चाधिकारी अपने मातहतों को 9-9 अनुस्मारक भेज रहे हैं, लेकिन उसका भी जवाब अधिकारी देने को तैयार नहीं हैं, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि विधानसभा सचिवालय कैसे चल रहा है !

मोर्चा विधानसभाध्यक्ष की नाकामी को लेकर उनसे इस्तीफे की मांग करता है | पत्रकार वार्ता में- हाजी असद एवं प्रवीण शर्मा पिन्नी मौजूद थे

Related posts

सकुशल चारधाम यात्रा के लिए सभी विभागों को मिलकर कार्य करना है: गढ़वाल आयुक्त

Uttarakhand Loksabha

हल्द्वानी : रेनू अधिकारी ने CM पुष्कर धामी और प्रदेश अध्यक्ष का व्यक्त किया आभार उत्तराखंड महिला उद्यमिता विभाग की अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Uttarakhand Loksabha

हरेला पर्व पर सीएम ने किया वृक्षारोपण…

Uttarakhand Loksabha

Leave a Comment