27 C
Dehradun, IN
June 18, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

केदारनाथ यात्रा के दौरान सतर्कता बरते,जिलाधिकारी की अपील

रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने केदारनाथ यात्रा पर आ रहे समस्त श्रद्धालुओं सहित वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए अत्यंत सतर्कता एवं सावधानी के साथ यात्रा करें। उन्होंने कहा कि पर्वतीय मार्गों पर फिसलन, भूस्खलन और पत्थर गिरने की संभावनाएं बनी रहती हैं। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए सभी यात्री प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय–समय पर जारी की जा रही एडवाइजरी का पालन करें।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से सभी यात्रियों से अपील की कि वे अपने वाहनों की गति धीमी रखें और किसी भी स्थिति में लापरवाही न बरतें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सभी वाहन चालकों को पर्याप्त विश्राम के उपरांत ही यात्रा आगे बढ़ानी चाहिए, जिससे दुर्घटनाओं की संभावनाएं न्यूनतम की जा सकें।

उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए है कि संवेदनशील स्थलों पर क्रश बैरियर्स, चेतावनी बोर्ड, पैराफिट्स, बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा कर्मियों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो।

Related posts

‘पीने की लिमिट तय करें, कस्टमर को गाड़ी चलाकर घर जाना होता है’, पुणे पोर्शे एक्सीडेंट केस में कोर्ट का पब को निर्देश

Uttarakhand Loksabha

एग्जिट पोल के उलट होंगे नतीजे, इंतजार करो… रिजल्ट से पहले बोलीं सोनिया गांधी

Uttarakhand Loksabha

जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर व एसएसपी ऊधमसिंहनगर के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन और पुलिस की सख्त कार्यवाही

Uttarakhand Loksabha

Leave a Comment