27.2 C
Dehradun, IN
September 2, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डराज्य

आगामी कांवड़ यात्रा को सुचारु और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से की गई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक……

आगामी कांवड़ यात्रा को सुचारु और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने समस्त संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि 5 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों के लिए निर्धारित पैदल मार्गों की समयबद्ध मरम्मत की जाए और आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्गों की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा उन्होंने मुख्य सड़कों पर पैचवर्क का कार्य भी समय से पूरा करने को कहा, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।

साथ ही उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर वृहद सफाई अभियान चलाया जाएगा। सभी शौचालयों की नियमित सफाई, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, जल कनेक्शन एवं जल टैंकरों की व्यवस्था भी समय पर सुनिश्चित की जाएगी। जहां हैंडपंप काम नहीं कर रहे हैं, वहां वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, अस्थायी नल कनेक्शन हेतु जल संस्थान को और जल टंकियों में वोल्टेज की समस्या के समाधान हेतु विद्युत विभाग को निर्देश दिये गये।

Related posts

आपदा प्रबन्धन पर धामी सरकार गिना रही उपलब्धी तो पूर्व CM त्रिवेंद्र रावत ने उठाया सवाल, कांग्रेस का मिला समर्थन।

Uttarakhand Loksabha

स्कॉर्पियो तोड़फोड़ व उपद्रव मामले में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

Uttarakhand Loksabha

22 बच्चों की गई जान… नाइजीरिया में आखिर क्यों और कैसे ढह गया 2 मंजिला स्कूल?

Uttarakhand Loksabha

Leave a Comment