23.2 C
Dehradun, IN
June 2, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर रेस्क्यू, डीएम विधायक मौके पर मौजूद

उत्तरकाशी डीएम प्रशांत आर्य ने यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का जायजा लिया। उन्होंने जियोलॉजिस्ट की टीम से जल्द पहाड़ी पर भूस्खलन एरिया का निरीक्षण करने निर्देश दिए। इस दौरान यमुनोत्री विधायक भी उनके साथ मौजूद रहे।मंगलवार सुबह 11 बजे डीएम प्रशांत आर्य अधिकारियों की टीम के साथ नौ कैंची बैंड के पास पहुंचे। यहां डीएम आर्य ने मौके पर मलबे दबे यात्रियों निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान जायजा लिया। डीएम आर्य ने जियोलॉजिस्ट की टीम को तत्काल निरीक्षण करने व भूस्खलन के कारणों का पता लगाने के लिए मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए।स्थलीय निरीक्षण के दौरान डीएम प्रशांत आर्य ने लोनिवि के अभियंता और जियोलॉजिस्ट से घटना के कारणों की जानकारी ली। आपको बता दें कि गत दिवस रेस्क्यू टीम ने मलबे से एक घायल यात्री को निकाल दिया था। रेस्क्यू टीम ने मलबे से दो यात्रियों के शव बरामद कर लिए है। जबकि दो लापता चल रहे यात्रियों के निकालने के लिए अभी भी रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

Related posts

प्रयागराज-2025 अभिनंदन कार्यक्रम में सीएम धामी ने जवानों को किया सम्मानित

Uttarakhand Loksabha

वनाग्नि पर काबू पाने के लिए सरकार के प्रयासों में आई सफलता: वन मंत्री सुबोध उनियाल

Uttarakhand Loksabha

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में पूज्य पिताश्री स्व. शेर सिंह धामी जी की पांचवीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

Uttarakhand Loksabha

Leave a Comment