22.1 C
Dehradun, IN
June 2, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या 12 लाख के पार

विश्व प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगो में एक श्री केदारनाथ धाम में देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का आंकड़ा 12 लाख से अधिक पहुँच चुका है।

बता दें कि बीते 02 मई को केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए थे,

बीते इन 54 दिनों में केदारनाथ धाम में 12 लाख, 39 हजार, 814 तीर्थ यात्रियों ने आकर दर्शन कर लिए हैं।

जबकि मानसून सीजन की शुरुआत हो चुकी है, मगर श्रद्धालु निरन्तर भोले बाबा के दर्शनों को पहुँच रहे हैं।

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि बरसाती सीजन के साथ साथ यात्रा मैनेजमेंट प्रशासन के सामने चुनौती रहती है, मगर इसके लिए पूरी टीमें व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने में लगी है, ताकि किसी भी प्रकार की आपदा से निपटा जा सके, उन्होंने कहा कि बाबा केदारनाथ से प्रार्थना है कि मानसून सत्र के दौरान किसी तरह की दिक्कतें न आये, सबकी यात्रा सुरक्षित, सफल तरीके से हो।

 

Related posts

अग्निवीर को लेकर फैलाई जा रही है भ्रांति, कांगड़ा में अमित शाह ने राहुल गांधी पर बोला हमला

Uttarakhand Loksabha

लालकुआँ से झाँसी साप्ताहिक ट्रेन को सांसद, विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Uttarakhand Loksabha

चार धाम यात्रा की तैयारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कस कमर, श्रद्धालुओं की हेल्थ का रखेगी ख्याल

Uttarakhand Loksabha

Leave a Comment