17.1 C
Dehradun, IN
October 17, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मुख्य समाचार

केदारनाथ यात्रा में पुलिस निभा रही अपनी भूमिका

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम की यात्रा अपने चरम पर चल रही है, यहाँ देश,विदेश के हजारों श्रद्धालु हर रोज दर्शनों को पहुँच रहे हैं,तो वहीँ यात्रा व्यवस्याओँ को बनाने में रुद्रप्रयाग पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण है।

यात्रा के दौरान रुद्रप्रयाग पुलिस ने अवैध शराब, माँस, और धाम की धार्मिक मर्यादा को बदनाम करने वालो पर भी पैनी नजर रखी है।

पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया कि अभी तक पुलिस द्वारा 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है,जबकि 11 सो बोतल बरामद की, जिनकी कीमत लगभग 8 लाख रुपये है। साथ ही शराब तस्करी के स्तेमाल होने वाले6 वाहनों को भी सीज किया है।

तो वही पुलिस द्वारा यात्रा पड़ावों पर अवैध मीट माँस का कारोबार करने वालो से 250 किलो मीट को भी नष्ट किया है।

दूसरी ओर सोनप्रयाग से केदारनाथ तक पुलिस द्वारा ऑपरेशन मर्यादा चलकर सैकड़ो लोगों की मदद की है, जिसमे अपने परिजनों से बिछूडे लोगो को ढूढ़कर मिलवाया है, एंव यात्रियों के कीमती सामान, मोबाइल, बैग,रुपयों को सकुशल खोल कर वापस लौटाया हैं।

यात्रा पर आ रहे श्रद्धालु भी रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा की जा रही सेवा की जमकर सराहना कर रहे हैं।

Related posts

रिश्तेदारों से परेशान ऑन कैमरा किया फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास – फांसी लगाने का वीडियो हुआ वायरल

Uttarakhand Loksabha

रुद्रपुर केंद्र कॉलोनी में सरकार द्वारा शराब की दुकान खोलने का प्रस्ताव पास किया

Uttarakhand Loksabha

पत्रकारों का अपमान करने के विरोध में आज प्रेस क्लब पत्रकारों ने विधायक प्रदीप बत्रा और मेयर अनीता अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया

Uttarakhand Loksabha

Leave a Comment