19.2 C
Dehradun, IN
October 10, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

बड़ी राहत: केदारनाथ यात्रा में घोड़े-खच्चरों की आवाजाही शुरू, इक्वाइन इन्फ्लुएंजा से राहत के बाद आज 3,410 घोड़े-खच्चर हुए रवाना

पशुपालन विभाग एवं प्रशासन की सतर्कता से बीमारी पर नियंत्रण

यात्रा मार्ग पर 3 स्थानों पर बनाए गए हैं पशु जांच केन्द्र

केदारनाथ धाम की यात्रा में घोड़े-खच्चरों के संचालन पर लगी रोक अब धीरे-धीरे हटाई जा रही है। इक्वाइन इन्फ्लुएंजा वायरस डिज़ीज (EIVD) के चलते यात्रा में घोड़े खच्चरों के उपयोग पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया था। लेकिन अब पशुपालन विभाग और जिला प्रशासन की सतर्कता और सक्रिय निगरानी के चलते हालात में सुधार आने लगा है।

पशुपालन विभाग द्वारा कुछ दिन पहले दो घोड़े-खच्चरों को ट्रायल बेस पर यात्रा मार्ग में भेजा गया था। यह ट्रायल सफल रहा और इसमें शामिल पशुओं में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं पाए गए। इसके बाद प्रशासन ने चरणबद्ध तरीके से यात्रा मार्ग पर जांच रिपोर्ट में नकारात्मक पाए गए पशुओं की आवाजाही की अनुमति देना शुरू कर दिया है।

वहीं, सोमवार को शाम 5 बजे तक 3,410 घोड़े-खच्चरों ने यात्रियों को गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक पहुंचाया।

पशुपालन विभाग ने बताया कि सभी पशुओं की स्वास्थ्य जांच की जा रही है और केवल स्वस्थ एवं पूरी तरह फिट घोषित पशुओं को ही यात्रा मार्ग पर भेजा जा रहा है। विभाग की टीम यात्रा मार्गों पर लगातार निगरानी बनाए हुए है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

जिला प्रशासन और केदारनाथ यात्रा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी भी पशुपालन विभाग के सहयोग से हालात पर नजर रखे हुए हैं। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।

Related posts

ओम बिरला को विपक्ष की नसीहत, तंज और ताने… इन 5 वजहों से विवादों में रहा पिछला कार्यकाल

Uttarakhand Loksabha

दून अस्पताल में बनी अवैध मजार पर चला धामी सरकार का बुल्डोजर

Uttarakhand Loksabha

10 मई को केदारनाथ मन्दिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये जायेगे

Uttarakhand Loksabha

Leave a Comment