23.5 C
Dehradun, IN
August 28, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डराज्य

छात्रों के हित में लगातार काम कर रही है सरकार (मुख्यमंत्री )

श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में आज कॉलेज परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कॉलेज के शिक्षक व छात्रों को सम्मानित किया ।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में नकल और पेपर लीक होने के मामलों से छात्रों का मनोबल टूट रहा था सरकार ने नकल माफियाओं पर नकेल कसने के लिए नकल विरोधी कानून बनाया है ।

जिसके बाद एक भी नकल का मामला सामने नहीं आया है सरकार ने बड़ी संख्या में नकल माफियाओ को जेल में भेजने का काम किया है ।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को हर संभव सहयोग देने की कोशिश करेगी । इस दौरान विधायक सहदेव सिंह पुंडीर भी मौजूद रहे।

Related posts

तवाघाट लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग में नजंग के पास दरकी पहाड़ी ,एक की मौत 6 घायल ।

Uttarakhand Loksabha

स्वास्थ्य मंत्री मस्त, जनता त्रस्त” – अस्पतालों की बदहाली पर जन संघर्ष मोर्चा का फूटा गुस्सा

Uttarakhand Loksabha

उत्तराखण्ड शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में स्मार्ट मीटर लगने शुरू हो गए हैं

Uttarakhand Loksabha

Leave a Comment