31.6 C
Dehradun, IN
April 17, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डराज्य

सच कह रहे थे त्रिवेंद्र सिंह रावत: जनसंघर्ष मोर्चा

अवैध खनन मामले में न्यायालय के कड़े रुख के बावजूद राजभवन क्यों बना है मुकदर्शक -मोर्चा    

 #राजभवन हो चुका हर मोर्चे पर विफल | 

#सरकार के आगे क्यों नतमस्तक हो चुका राज भवन !         

#कई बार फटकार चुका सरकार को न्यायालय | 

 #अवैध खनन मामले में राज भवन की मौन सहमति !   

 #प्रदेश में माफियाओं का राज हो गया कायम |  

 #प्रतिवर्ष कई हजार करोड़ के राजस्व की हो रही हानि |

विकासनगर: जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि मा. उच्च न्यायालय अवैध खनन/ राजस्व लूट/ दिन के उजाले में नदियों में भारी मशीनरी के प्रयोग आदि मामले में कई बार सरकार को फटकार चुका है, लेकिन राजभवन की खामोशी इस बात को दर्शाती है कि राजभवन की मौन सहमति सरकार के इस काले कारोबार को है !आज तक भी राजभवन द्वारा मा. न्यायालय के आदेशों के आलोक में एक शब्द तक सरकार के खिलाफ नहीं बोला गया और न ही अधिकारियों को मा. न्यायालय के आदेशों की अनुपालना कराने के कोई निर्देश दिए गए | सरकार इस मामले में कार्यवाही करना तो दूर एक शब्द भी इन माफियाओं के खिलाफ नहीं सुनना चाहती |ऐसा प्रतीत होता है कि राजभवन सिर्फ और सिर्फ ऐशगाह बनकर रह गया है तथा सरकार के आगे नतमस्तक हो गया है| राजभवन की खामोशी के चलते प्रदेश में माफियाराज कायम हो गया है तथा हजारों करोड़ राजस्व की हानि प्रतिवर्ष हो रही है | आज सरकार 1025 करोड रुपए के राजस्व की बात कर रही है, जबकि सरकार को प्रतिवर्ष लगभग 8-10 हजार हजार करोड़ का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए |

नगी ने कहा कि अवैध खनन मामले में हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के वक्तव्य पर ही राजभवन संज्ञान ले सकता था, लेकिन राज भवन सरकार की कठपुतली बन कर रह गया है|

 

हालात यह हैं कि प्रदेश में भर में पूरी रात अवैध खनन का कारोबार चलता है तथा पूरी रात सड़कों पर खनिज सामग्री से भरे वाहनों का तांडव रहता है, जिसकी वजह से लोगों की रातों की नींद हराम हो गई है |मोर्चा ही अवैध खनन को लेकर कई वर्षों से मुखर है | विपक्ष इस मामले में सिर्फ इको फ्रेंडली मैच खेल रहा है |

पत्रकार वार्ता में -मोर्चा महासचिव आकाश पंवार व दिलबाग सिंह मौजूद थे |

Related posts

सिक्किम में बारिश बनी मुसीबत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 1,200 टूरिस्ट को निकाला जाएगा बाहर

Uttarakhand Loksabha

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया डंपर… बड़ा हादसा होने से टला

Uttarakhand Loksabha

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में रुद्रपुर क्षेत्र में हुए डबल मर्डर का हुआ खुलासा

Uttarakhand Loksabha

Leave a Comment