30.3 C
Dehradun, IN
April 13, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डराज्य

पुलिस और एसओजी ने 200 नशीले इंजेक्शन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआँ कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। लालकुआँ पुलिस ने 200 नशीले इंजेक्शन बरामद करते हुए अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

लालकुआँ कोतवाली पुलिस ने कोतवाल दिनेश सिंह फर्त्याल और एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ के नेतृत्व में सुभाष नगर बैरियर पर संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त मोहम्मद अकरम हुसैन को पकड़ा है। वह उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस संख्या UP 25 FT4177 से यात्रा कर रहा था और एक थैले में 200 नशीले इंजेक्शन ले जा रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि ये इंजेक्शन उसने बहेड़ी, बरेली के रिहान और मुस्तफा से खरीदे थे।

अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

Related posts

अक्षय तृतीया के अवसर पर विधि-विधान के साथ खुले श्री गंगोत्री धाम के कपाट

Uttarakhand Loksabha

40 एकड़ में फैली बारूद फैक्ट्री… 800 वर्कर्स, ब्लास्ट के बाद 5 KM तक दहला इलाका

Uttarakhand Loksabha

उत्तराखण्ड शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में स्मार्ट मीटर लगने शुरू हो गए हैं

Uttarakhand Loksabha

Leave a Comment