16.9 C
Dehradun, IN
October 17, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डमुख्य समाचारराज्य

हल्द्वानी : रेनू अधिकारी ने CM पुष्कर धामी और प्रदेश अध्यक्ष का व्यक्त किया आभार उत्तराखंड महिला उद्यमिता विभाग की अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

 

हल्द्वानी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री रेनू अधिकारी को उत्तराखंड सरकार ने महिला उद्यमिता विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। बुधवार को उनके निजी आवास पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया रेनू अधिकारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हमेशा महिलाओं को सम्मान देती रही है और उनके विकास के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है पत्रकारों से बातचीत में रेनू अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों की महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि महिला उद्यमिता विभाग का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद वह महिलाओं के उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी। रेनू अधिकारी ने महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों को लागू करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की नीतियां कारगर साबित हो रही हैं और वे इस दिशा में और भी प्रयास करेंगी। उनकी इस नियुक्ति से प्रदेश की महिला उद्यमियों में एक नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे महिलाओं के लिए एक सकारात्मक पहल बताया है।

Related posts

सूचना अधिकार अधिनियम-2005 पर कार्यशाला हुई आयोजित

Uttarakhand Loksabha

कारगिल विजय दिवस: CM धामी ने की शहीद के परिजनों के लिए 4 बड़ी घोषणा

Uttarakhand Loksabha

डोनाल्ड ट्रंप पर गोलीबारी गन कल्चर की ही देन, अमेरिका में 10 साल में गईं इतनी जानें

Uttarakhand Loksabha

Leave a Comment