23.2 C
Dehradun, IN
September 1, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डमुख्य समाचारराज्य

लालकुआँ गौला खनन व्यवसाईयों ने क्रेशरो के खिलाफ खोला मोर्चा

लालकुआँ क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक स्टोन क्रेशरों द्वारा निर्धारित खनन रेट से 2 रुपये कम किये जाने के बाद खनन व्यवसाईयों में आक्रोश पनपता जा रहा है जिसके तहत आज गौला खनन वाहन स्वामियों ने बेरीपड़ाव में बैठक करते हुए लालकुआँ क्षेत्र के 16 स्टोन क्रेशरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आन्दोलन किये जाने का निर्णय लिया।

इसके साथ ही बैठक कर आन्दोलन की रणनीति तय करते हुए कल 3 मार्च को विशाल जुलूस प्रदर्शन करते हुए तहसील लालकुआँ में ज्ञापन सौपे जाने का निर्णय लिया गया आक्रोशित खनन व्यवसाईयो का कहना है कि अभी एक सप्ताह पूर्व स्टोन क्रेशरों के साथ वाहन स्वामियों के 30 रुपये कुंतल रेट निर्धारित हो गये थे लेकिन फिर से स्टोन क्रेशरों ने मनमानी करते हुए 2 रुपये रेट कम कर दिया जिससे उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

https://youtu.be/9KS2kUmgtoI?si=17St-6uyC-qo8c9m

Related posts

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बागेश्वर जिले में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की

Uttarakhand Loksabha

बस डिपो में लगी भयानक आग, कई बसें जलकर हुईं खाक, सामने आया वीडियो

Uttarakhand Loksabha

“युद्ध की आशंका के बीच सुरक्षा कवायद: देहरादून में मॉकड्रिल, स्थानीय लोगों को दी गई सुरक्षा की जानकारी”

Uttarakhand Loksabha

Leave a Comment