30.6 C
Dehradun, IN
July 14, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
राज्य

शुक्रवार को चमोली में हुए हिमस्खलन में फंसे मजदूरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

शुक्रवार को चमोली में हुए हिमस्खलन में फंसे मजदूरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है । रेस्क्यू ऑपरेशन के तीसरे दिन बचे 4 मजदूरों की खोज की जा रही है ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे है । रविवार को सीएम धामी ने राज्य आपदा केंद्र पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया है आलाधिकारियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी लेने के बाद सीएम धामी ने कहा सेना, ITBP, SDRF, NDRF समेत जिला प्रशासन जोर शोर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है । उन्होंने बताया राज्य सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है । अब आधुनिक उपकरण जैसे विक्टिम लोकेटिंग और थर्मल इमेज कैमरे की मदद से अब बाकी बचे मजदूरों को ढूंढा जाएगा । आपको बता दे बीते दिनों चमोली जिले के माण गांव के निकट हिमस्खलन के कारण 55 मजदूरों की बर्फ में दबने की सूचना आई थी । जिसमें 50 लोगों को निकला जा चुका है । इन 50 लोगों में से 4 लोगों की मृत्यु हो गई है। बचे 5 लोगों में से एक व्यक्ति पूर्व में बिना बताए छूटी में घर चला गया था । श्रेष्ठ चार मजदूरों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

https://youtu.be/NL0WgQAjIwY?si=_SwQeOlBgP5E1pVc

Related posts

उच्च न्यायालय ने कॉर्बेट नेशनल पार्क के बैल पड़ाव रेंज में चाँदनी सफारी इको टूरिज्म जॉन बनाए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई

Uttarakhand Loksabha

मुख्यमंत्री के निर्देश पर थराली में निर्माणाधीन पुल के क्षतिग्रस्त होने के मामले में तीन अभियंताओं को किया गया निलंबित

Uttarakhand Loksabha

फायर सीजन शुरू होते ही वनाग्नि की घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट…..

Uttarakhand Loksabha

Leave a Comment