25 C
Dehradun, IN
July 15, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, एक बेटा गंभीर

विदिशा। जिले के ग्यारसपुर थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम मणिपुर के निकट नेशनल हाईवे 146 पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पिता और उसके छोटे पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक बड़ा बेटा गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए विदिशा जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया है। पुलिस ने मर्ग कायमी के बाद छानबीन शुरू कर दी है।

घर लौटते वक्त हुआ हादसा

मृतक के रिश्तेदार दिघोरा सरपंच महाराज सिंह अहिरवार ने बताया कि विजय अहिरवार (35 वर्ष) अपने दोनों बच्चों के साथ दोपहिया वाहन से गांव दिघोरा से विदिशा अपने घर जा रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से विजय और उनके पुत्र 6 वर्षीय जितेंद्र की मौत हो गई। मृतक विजय का बड़ा बेटा भूपेंद्र अहिरवार उम्र 9 वर्ष को गंभीर चोट आई है। उसका जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
हंड्रेड डायल ग्यारसपुर के आरक्षक संतोष मिश्रा और पायलट सोनू यादव के द्वारा पिता-पुत्र को ग्यारसपुर के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव स्वजन के सुपुर्द कर दिए गए हैं। पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

Related posts

मोहन सरकार को भरपूर सहयोग देंगे- जीतू पटवारी, जानिए किस मामले में कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी कांग्रेस

Uttarakhand Loksabha

घटता बढ़ता रहेगा तापमान, कभी ठंडक तो कभी गर्म रहेगा वातावरण

Uttarakhand Loksabha

मोदी कैबिनेट 3.0: शिवराज बने कृषि मंत्री तो सिंधिया दिया गया ये बड़ा मंत्रालय?

Uttarakhand Loksabha