16.9 C
Dehradun, IN
October 17, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

सिवनी में भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और बोलेरो में हुई जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की मौत

सिवनी। जिला मुख्यालय सिवनी से बालाघाट की तरफ जाने वाले मार्ग में धारना के समीप ग्राम कोडिया में रविवार को तड़के एक यात्री बस व बोलेरो वाहन की भिड़ंत हो गई। इस घटना में बोलेरो वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो गई है तथा दो लोग गंभीर घायल हो गए हैं। बरघाट थाना प्रभारी मोहनीश बैस ने बताया कि सूत्र सेवा यात्री बस जो कि बालाघाट से सिवनी की तरफ आ रही थी। वहीं विपरीत दिशा से आ रहे बोलेरो वाहन कोडिया में आमने सामने से टकरा गए।

इस घटना में बोलेरो में सवार दो लोगों की मौत हो गई, तथा दो लोग गंभीर रूप से धायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दे दी थी वहीं पुलिस का कहना है कि अभी इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

Related posts

बुदनी उपचुनाव में कांग्रेस की जमीनी तैयारी, जीतू पटवारी ने सलकनपुर में कार्यकर्ताओं के साथ की टिफ़िन पार्टी आयोजित

Uttarakhand Loksabha

हथौड़ी से सिर पर वारकर पत्‍नी को उतारा मौत के घाट.. इसके बाद पति ने लगा ली फांसी

Uttarakhand Loksabha

प्रसिद्ध सूफी गायिका की कार में पेट्रोल की जगह भर दिया पानी, गुना में बंद हुई गाड़ी, पुलिस की लेना पड़ी मदद

Uttarakhand Loksabha