25.1 C
Dehradun, IN
August 31, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

छात्रावास अधीक्षक पर छात्र के गुप्तांग पर मारने का आरोप, 7 किमी पैदल चलकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जताया विरोध

 धार। शहर से सात किलोमीटर दूर ग्राम लबरावदा में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के दसवीं के एक छात्र पर छात्रावास अधीक्षक संजीव राठी द्वारा गुप्तांग पर वार किए जाने का आरोप लगाया गया है। इस घटना और अन्य समस्याओं को लेकर गुरुवार को सभी छात्र पैदल चलकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। करीब चार घंटे के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर माने और वहां से लौटे।

सूचना अधिकारियों को लगी तो रास्ते में एसडीएम, सीएसपी सहित अन्य अधिकारी पहुंचे और छात्रों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने अधिकारियों की नहीं सुनी। अधिकारियों ने कहा कि हम बस की व्यवस्था कर देते हैं। इससे आप चले जाओ, फिर भी विद्यार्थी नहीं माने और पैदल कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। कुछ समय बाद कलेक्टर प्रियंक मिश्रा छात्रों से मिलने पहुंचे। विद्यार्थियों को लगा कि कलेक्टर उनकी नहीं सुन रहे हैं। कलेक्टर के जाने के बाद भी करीब दो घंटे विद्यार्थी जमीन पर बैठे रहे। छात्रों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की।

अधीक्षक व विद्यार्थी हुए आमने-सामने
  • विरोध प्रदर्शन के बीच छात्रावास अधीक्षक को विद्यार्थियों के सामने बुलाया गया।
  • इस दौरान दोनों के बीच बहस चली और एक- दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ।
  • अधीक्षक ने लिखित में दिया कि जब तक जांच नहीं होती है तब तक वे छात्रावास में प्रवेश नहीं करेंगे।
  • इस पर विद्यार्थियों की सहमति हुई और सोमवार तक कार्रवाई के आश्वासन के बाद वहां से लौटे।

Related posts

भोपाल: सड़क पर नमाज पढ़ने और लाउडस्पीकर पर कार्रवाई को लेकर मध्य प्रदेश सरकार एक बार फिर एक्शन मोड में है। इस पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस विधायक ने कहा कि सरकार व्यक्ति विशेष को परेशान कर रही है, यह अच्छी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को  सड़क पर नमाज दिख रही लेकिन बाकी चीज नहीं दिख रही है।  कांग्रेस विधायक ने कहा कि मस्जिद पर लगे लाउडस्पीकर उतारे जा रहे हैं, लेकिन शहर में डीजे बज रहे हैं उन्हें लेकर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जबकि जहां एक लाउडस्पीकर है उसे भी हटाया जा रहा है। मसूद ने कहा कि सरकार सदन में कह चुकी है कि लाउडस्पीकर पर बैन नहीं लगा है, तेज बजाने को लेकर कार्रवाई की जाएगी। लाउडस्पीकर बजाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को सब मानने को तैयार है। लेकिन नियम के तहत कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके लिए सरकार को आदेश निकालना चाहिए। सीएम मोहन को सड़क पर पढ़ी जा रही नमाज दो दिख रही है लेकिन बाकी चीजें नहीं। सरकार के ये आदेश संविधान और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कल मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा था। जिसमें उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार गृह विभाग द्वारा जारी आदेश दिनांक 13/12/2023 का हवाला देकर लाउडस्पीकर पर पूर्ण प्रतिबंध है। इस तरह का भ्रम फैलाया जा रहा है। अतः मेरा आपसे अनुरोध है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा न्याय दृष्टांत रिट पिटीशन क्रमांक 72/98 In Re Noise Pollution में पारित दिनांक 18/07/2005 में ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउड स्पीकर/डी.जे./सम्बोधन प्रणाली) को नियंत्रण करने के लिए आदेश का पालन करने हेतु सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित करें ताकि किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति उत्पन्न ना हो।

Uttarakhand Loksabha

इंदौर में महिला की बोरी में बंद मिली लाश ,मचा हड़कंप…

Uttarakhand Loksabha

शनिवार को यह उड़ान न तो मुंबई जाएगी और न ही आएगी

Uttarakhand Loksabha