16.9 C
Dehradun, IN
October 17, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

कटनी में कुएं में बेहोश हुए चार युवकों की मौत, एक की मदद के लिए उतरे थे तीन लोग

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एनकेजे थाना क्षेत्र में आने वाले जुहली गांव में मोटर निकालने के लिए एक युवक कुएं में उतर गया था, जिसको बचाने के लिए तीन अन्य किसान भी कुएं में उतर गए और जहरीली गैस की चपेट में आने से चारों बेहोश हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी। यहां पर एक घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और युवकों को बाहर निकल गया और अस्पताल भेजा गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एनकेजे थाना पुलिस का कहना है कि यह पूरी घटना जुहली गांव की है, यहां पर एक युवक कुएं में उतरने के बाद बेहोश हो गया था। जिसको बचाने के लिए तीन अन्य युवक कुएं में उतरे और तीनों बेहोश हो गए चारों युवकों को जिला प्रशासन के सहयोग से रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला है।

जिला चिकित्सालय भेजा गया यहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है की कुएं के अंदर ऑक्सीजन की कमी हो गई होगी एनकेजे जिला प्रशासन के सहयोग से रेस्क्यू टीम ने सभी को बाहर निकाला और जिला चिकित्सालय भेजा गया, यहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया बताया जा रहा है कि कुएं के अंदर ऑक्सीजन की कमी थी और दम घुटने से चारों की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related posts

पूर्व मंत्री इमरती देवी पर जातिगत और अभद्र कमेंट : दो थानों में मामला दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार

Uttarakhand Loksabha

जनसुनवाई की नई व्यवस्था के पहले दिन अव्यवस्था, कलेक्टर ने जमीन पर बैठ कर सुनी दिव्यांग की बात

Uttarakhand Loksabha

बीयर पीने के बाद प्रधान आरक्षक और आरक्षक की रहस्यमय मौत, पुलिस जांच में जुटी

Uttarakhand Loksabha