34.8 C
Dehradun, IN
April 17, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

सितंबर तक बनकर तैयार होगी जियो साइंस म्यूजियम की दूसरी गैलरी

ग्वालियर: जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया (जीएसआइ) द्वारा महाराज बाड़ा स्थित विक्टोरिया मार्केट में तैयार किए जा रहे जियो साइंस म्यूजियम को जल्द ही सैलानियों के लिए खोलने की तैयारी की जा रही है। इस म्यूजियम की पहली गैलरी का निर्माण एक वर्ष पूर्व पूरा हो चुका है और अब दूसरी गैलरी का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इसे आगामी सितंबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद इसका लोकार्पण कराकर इसे सैलानियों के लिए खोला जाएगा। इस जियो साइंस म्यूजियम में सैलानी भूकंप से लेकर भू-गर्भीय गतिविधियों को बारीकी से जान पाएंगे।

जीएसआइ द्वारा 35 करोड़ रुपये की लागत से इस म्यूजियम को तैयार कराया जा रहा है। यह देश का पहला जियो साइंस म्यूजियम है। इस म्यूजियम में दो गैलरियां हैं। इसमें पृथ्वी का विकास थीम पर आधारित पहली गैलरी बनकर तैयार हो चुकी है। म्यूजियम की पहली गैलरी में सात एन्क्लेव बनाकर तैयार किए गए हैं। अब दूसरी गैलरी का काम चल रहा है, जो सितंबर माह तक पूरा हो जाएगा। इस म्यूजियम में पृथ्वी की उत्पत्ति से लेकर ज्वालामुखी, भूकंप और डायनासोर तक की जानकारी डिजिटली उपलब्ध कराई गई है।

सैलानी सिर्फ इसे देख ही नहीं, बल्कि महसूस भी कर सकते हैं। यहां एक प्लेटफार्म तैयार किया गया, जिस पर खड़े होकर भूकंप के झटकों का अनुभव किया जा सकता है। इसके अलावा डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से ज्वालामुखी को दर्शाया गया है। इसके अलावा जियोलाजिकल म्यूजियम आफ इंडिया इंडियन म्यूजियम कोलकाता की तीन गैलरी मेंटेन करता है। सर्वेक्षण के छह क्षेत्रीय कार्यालय और 28 राज्य इकाई कार्यालयों में भी भू-विज्ञान संग्रहालय हैं, लेकिन पूर्ण रूप से यह संग्रहालय ग्वालियर में पहली बार बन रहा है। इसकी दूसरी गैलरी का नाम जीवन का विकास है। इसमें दर्शाया गया है कि उत्पत्ति के बाद पृथ्वी पर कैसे जीवन पनपा।

Related posts

दमोह रेलवे स्टेशन पर ढाई महीने के बच्चे की हत्या, पिता ने पुलिस पर गालियां देने का लगाया आरोप…

Uttarakhand Loksabha

न्याय नगर में 7 अगस्त को होगी रिमूवल की बड़ी कार्रवाई, 100 से ज्यादा मकानों पर चलेगा बुलडोजर

Uttarakhand Loksabha

नाबालिग बेटी को हाईकोर्ट से मिली पिता को लिवर देने की अनुमति, कहा- पूरी सावधानी से जल्द से जल्द की जाए सर्जरी

Uttarakhand Loksabha