22 C
Dehradun, IN
October 12, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

छतरपुर में एनएचएआई के महाप्रबंधक के घर और ऑफिस पर सीबीआई का छापा

छतरपुर। छतरपुर में एनएचएआई के महाप्रबंधक पीएल चौधरी के यहां सीबीआईनेछापा डाला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पीएल चौधरी के एकाधिक ठिकानों पर सीबीआई के अध‍िकारियों ने कार्रवाई की है।

कानपुर में पैतृक निवास पर भी छापा

ताजा जानकारी के अनुसार एनएचएआई के महाप्रबंधक पीएल चौधरी के छतरपुर बजरंग नगर सहित कानपुर में पैतृक निवास पर सीबीआई की कार्रवाई चल रही है।

इसके साथ ही महाप्रबंधक पीएल चौधरी के दिल्ली और भोपाल समेत अन्‍य कई ठिकानों पर सीबीआई की कार्रवाई हो रही है।

अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल भी जब्त

बताया जाता है कि सीबीबाई की कार्रवाई के दौरान सहायक महाप्रबंधक समेत आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल भी जब्त कर लिए गए हैं। जानकारी के अनुसार जीएल चौधरी के मोबाइल भी बंद हैं। चौधरी के ऑफिस में सीबीआई की कार्रवाई चल रही है। पता चला है कि सीबीआई की टीम ने दोपहर में पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया था।

खबर अपडेट की जा रही है….

Related posts

कार पलटने से घायल किशोर ने अस्पताल में तोड़ा दम, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Uttarakhand Loksabha

पंडित प्रदीप मिश्रा की फिर बढ़ी मुश्किलें, अब मां ताप्ती पर की विवादित टिप्पणी, विरोध शुरू

Uttarakhand Loksabha

उज्‍जैन में 21 जुलाई से होगा अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव, कलाकारों से प्रविष्टियां आमंत्रित

Uttarakhand Loksabha