इस दौरान बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक सहित क्षेत्र के सभी वर्ग के लोग भारी संख्या में इस यात्रा में शामिल हुए।
यात्रा में देशभक्ति गीत और सैनिकों के जयकारों के नारे गूँजते नजर आए।
भारी संख्या में इस जन सैलाब के साथ स्थानीय भाजपा विधायक सहदेव सिंह पुंडीर भी मौजूद रहे।
विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की सेना के हाथों में हमारा देश आज सुरक्षित है… देश की सेना ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर देश का मान बढ़ाया है।
सहदेव सिंह पुंडीर बोले हमें गर्व है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपनी सेना पर । इस दौरान तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष मीता सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा पद अधिकारी भी मौजूद रहे