15.9 C
Dehradun, IN
February 20, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मनोरंजन

Kalki: 720 करोड़ी पिक्चर देने वाले एक्टर ने देखी ‘कल्कि’, दूसरे पार्ट को लेकर बोल दी ऐसी बात

प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है. फिल्म ने पहले दिन 191 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की. हालांकि शुक्रवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखी गई. फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की ओर से खूब तारीफ मिल रही है. पर सिर्फ आम लोग ही नहीं फिल्म सितारे भी कल्कि पर प्यार लुटा रहे हैं. अब सुपरस्टार रजनीकांत ने कल्कि 2898 एडी देखी है और रिएक्शन दिया है.

रजनीकांत ने शनिवार को एक्स (पहले जिसका नाम ट्विटर था) पर एक पोस्ट डाला है. उन्होंने पोस्ट में तमाम सितारों और फिल्म के डायरेक्टर की जमकर तारीफ की है. रजनीकांत ने लिखा, “कल्कि देखी! WOW! क्या शानदार फिल्म है. डायरेक्टर नाग अश्विन भारतीय सिनेमा को अलग ही लेवल पर ले गए हैं. मेरे दोस्त अश्विनी दत्त (प्रोड्यूसर), अमिताभ बच्चन, प्रभास, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और कल्कि की टीम मुबारकबाद. दूसरे पार्ट का इंतज़ार कर रहा हूं. गॉड ब्लेस.”

कल्कि बॉक्स ऑफिस (Kalki Box Office)

पहले दिन कल्कि ने वर्ल्डवाइड 191.5 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया. घरेलू बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने पांच भाषाओं में कुल 95.3 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म के तेलुगु वर्जन ने 65.8 करोड़ रुपये, तमिल ने 4.5 करोड़ रुपये, हिंदी ने 22.5 करोड़ रुपये, कन्नड़ ने 0.3 करोड़ रुपये और मलयालम ने 2.2 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया.

दूसरे दिन फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखी गई. फिल्म ने पांच भाषाओं में कुल करीब 54 करोड़ कमाए. इसमें तेलुगु से फिल्म की कमाई 25.65 करोड़ रुपये, तमिल से 3.5 करोड़ रुपये, हिंदी से 22.5 करोड़ रुपये, कन्नड़ से 0.35 करोड़ रुपये और मलयालम से 2 करोड़ रुपये रही. दो दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 149.3 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

कल्कि 2898 एडी का निर्माण वैजयंती मूवीज़ ने किया है. फिल्म को बनाने में मेकर्स ने करीब 600 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. फिल्म में दिलकर सलमान, विजय देवरकोंडा, कीर्ति सुरेश और मृणाल ठाकुर जैसे सितारे भी कैमियो करते नज़र आए हैं.

Related posts

‘स्त्री 2’ के ट्रेलर में आमिर खान और अमिताभ बच्चन क्या कर रहे हैं? कार्तिक आर्यन की भी याद आ गई

Uttarakhand Loksabha

आलिया भट्ट और तृप्ति डिमरी से डर गए शाहिद कपूर? अपनी एक्शन फिल्म को लेकर लिया ये बड़ा फैसला

Uttarakhand Loksabha

सोनाक्षी ने डरते-डरते पिता को बताया था जहीर के बारे में, शत्रुघ्न सिन्हा ने सुनते ही दिया था ये रिएक्शन

Uttarakhand Loksabha