Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
स्वास्थ्य मंत्री मस्त, जनता त्रस्त” – अस्पतालों की बदहाली पर जन संघर्ष मोर्चा का फूटा गुस्सा “उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी का नया अवतार, AI कार्टून से बढ़ रही लोकप्रियता” पुल में कमीशन खा गए दलाल, कनेक्टिविटी न होने का है जनता को मलाल – जनसंघर्ष मोर्चा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देहरादून को फिर से मिलेगी हरियाली और सांस्कृतिक पहचान त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के तहत जनपद रुद्रप्रयाग में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सम... विद्युत फॉल्ट ठीक करने के दौरान हो रही श्रमिकों की मौतों का जिम्मेदार कौन? जनसंघर्ष मोर्चा सावन के पवित्र सोमवार को विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में भी भक्तों द्वारा महादेव की विशेष पूजा अर्चन... हरिद्वार से डाक कांवड़ियों की रवानगी शुरू हो चुकी है… और अब कांवड़ मेले का अंतिम दौर अपने चरम पर है केंद्रीय गृह मंत्री ने बंपर निवेश पर पीठ थपथपाई, साथ ही ब्रांडिंग भी की कलयुग में दो श्रवण कुमार!

टोक्यो में सिर्फ प्राची थी, पेरिस में रजनी, पूजा और यश भी पदक जीतने के लिए पानी में उतरेंगे

64

भोपाल। पहली बार पेरिस पैरालिंपिक में इस बार देश के चार खिलाड़ियों ने पात्रता हासिल की है। पिछली बार टोक्यो पैरालिंपिक में सिर्फ प्राची यादव ने देश का प्रतिनिधित्व किया था। इस बार उनके साथ रजनी झा, पूजा ओझा और यश कुमार भी दावेदारी पेश करेंगे। खास बात यह है कि भारतीय दल में शामिल तीनों महिला खिलाड़ी मध्य प्रदेश की हैं और यश कुमार उत्तर प्रदेश से हैं। ये सभी खिलाड़ी पिछले पांच-छह वर्षों से राजधानी के छोटे तालाब में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अभी भी राष्ट्रीय कैंप भोपाल में आयोजित किया जा रहा है।

वैसे तो भोपाल का छोटा तालाब इन सभी खिलाड़ियों के लिए घर जैसा ही है। यहीं पर इन्होंने पैरा कैनो का प्रारंभिक प्रशिक्षण प्राप्त किया है। अब राष्ट्रीय कैंप मुख्य कोच मयंक ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा है। उन्होंने बताया कि मौसम कैसा भी हो, प्रशिक्षण जारी रहेगा। कड़ाके की ठंड हो या झुलसा देने वाली गर्मी या लगातार हो रही वर्षा, इससे प्रशिक्षण पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ता है। दोनों समय छोटे तालाब में अभ्यास के बाद जिम में एक्सरसाइज कराई जाती है, जिससे फिटनेस बनी रहे। सभी स्पर्धा 200 मीटर के होती है, इसलिए फिटनेस बहुत जरूरी है।

मई में विश्व चैंपियनशिप हंगरी में आयोजित हुई थी। इसमें पूजा ओझा ने केएल-1 में आठवां स्थान, यश कुमार ने केएल-1 में दसवां स्थान तथा रजनी झा ने केएल- 2 में नौवां स्थान प्राप्त किया था। प्राची ने इससे पहले ही क्वालीफाई कर लिया था।

पैरा कैनो को रियो पैरालिंपिक 2016 से शामिल किया गया है। टोक्यो में इस खेल को खासा पसंद किया गया था। अब पेरिस में भी 26 अगस्त से छह सितंबर तक यह आयोजन होना है। मुख्‍य कोच मयंक ठाकुर ने बताया क‍ि अभी पैरा कैनो के लिए कार्यक्रम तय हो रहा है। इसके छह से आठ सितंबर तक होने की संभावना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.